Breaking News: हरियाणा की कैबिनेट बैठक सोमवार को CM Haryana नायब सैनी की अगुवाई में होगी। बैठक में कुल पांच एजेंडे रखे जाएंगे। बताया जा रहा है सीएम नायब सैनी बडे फैसले लेने जा रहे है। बता दे कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 दिसंबर से आरंभ हो सकता है, जो 30 या 31 दिसंबर तक चलने की संभावना है (Haryana cabinet meeting)
फैसला एक: विधायकों के लिए होटल में ठहरने की संशोधित दरों पर निर्णय लिया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, विधायकों को एक दिन के लिए 5000 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही, बैठक में इस महीने प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तारीख तय करने पर भी विचार किया जाएगा।(Haryana cabinet meeting)
फैसल दो: कैबिनेट मीटिंग में छह जिलों के गांवों की अदला-बदली पर भी चर्चा की जाएगी। दरअसल, कैबिनेट की सब कमेटी में जिला बनाने को लेकर गांवों की अदला-बदली को लेकर कई प्रस्ताव आए हैं।(Haryana cabinet meeting)
फैसला तीन: बता दे कि जिला महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल, रेवाड़ी, यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा और जिला झज्जर के गांवों को एक उप तहसील व तहसील से निकालकर दूसरी उप तहसील व तहसीलों में स्थानांतरित की आशंका है।(Haryana cabinet meeting)
फैसला चार: मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा मोटर वाहन नियमों में बदलाव होगा। इसके तहत राज्य सरकार पर्यटन परमिटों के अंतर्गत संचालित पर्यटन वाहनों के संचालन की आयु निर्धारित करेगी। इससे सड़क दुर्घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी।(Haryana cabinet meeting)
फैसला पांच: हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2006 में संशोधन किया जाएगा, जिसके माध्यम से एक निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक पेश किया जाना है। यह विश्वविद्यालय गुरुग्राम के सेक्टर 68 में खुलेगा और इसका नाम डिजाइन, नवाचार और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। बता दें कि अधिनियम के माध्यम से पिछली हुड्डा सरकार ने साल 2013 में 17 निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी प्रदान की थी।(Haryana cabinet meeting)













