Haryana में शिक्षकों के लिए बड़ा तोहफा, ऑनलाइन ट्रांसफर जल्द होगा शुरू

On: September 16, 2025 1:28 PM
Follow Us:
Haryana में शिक्षकों के लिए बड़ा तोहफा, ऑनलाइन ट्रांसफर जल्द होगा शुरू

Haryana के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में शिक्षकों को जल्द ही ऑनलाइन ट्रांसफर का तोहफा मिलने वाला है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन किया है और इसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब प्रस्ताव को मानव संसाधन विभाग को अंतिम अनुमोदन के लिए भेजा गया है। जैसे ही विभाग से मंजूरी मिलेगी, सरकार जल्द ही ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल लॉन्च करेगी।

शिक्षक संगठनों और कर्मचारी वर्ग में उम्मीद जताई जा रही है कि ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा दीपावली के आसपास लागू की जा सकती है। ट्रांसफर से पहले शिक्षकों से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी ताकि उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखा जा सके। इस कदम से शिक्षा विभाग में पारदर्शिता बढ़ेगी और तबादलों की प्रक्रिया सरल, तेज और निष्पक्ष होगी।

दरअसल, हरियाणा में पहली बार शिक्षा विभाग ने साल 2016 में ट्रांसफर पॉलिसी बनाई थी। उसी साल सभी शिक्षकों के तबादले किए गए थे। इसके बाद 2017, 2019 और आखिरी बार 2022 में तबादले हुए। हालांकि, जेबीटी शिक्षकों के 2016 के बाद से अब तक तबादले नहीं किए गए हैं। ऐसे में ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल उनके लिए भी राहत का कारण बन सकता है।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर से पहले स्पष्ट मापदंड तय किए जाएंगे और आवेदन, आपत्ति और अंततः ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से पूरी होगी। इससे शिक्षकों को समय की बचत होगी और प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। इस नई व्यवस्था के लागू होने से हरियाणा के सभी शिक्षकों के लिए तबादला प्रक्रिया आसान और निष्पक्ष होने की उम्मीद है।

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now