रेवाड़ी सीआईए को शुक्रवार को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने 1.108 किलो गांजा के साथ एक आरोपित युवक को काबू किया है। आरोपित युवक कोे रेवाड़ी कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उस गिरोह से जुडे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
मुखबीर से मिली सूचना: रेवाड़ी पुलिस के मुखबीर से सूचना मिली थी राजस्थान के निमराणा से काठुवास टोल के पास युवक चाय के खोखे में बैठक गांजे की सप्लाई करता है। फिलहाल वह गांजा बेचने के हरियाणा आ रहा है।
जानिए कौन है शातिर: सीआईए कोसली को पता चला था कि राजस्थान कोटपुतली बहरोड़ के हुडिया खुर्द निवासी संजय कुमार नशा सप्लाई करता है। वह नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए हरियाणा आ रहा है। सूचना के बाद सीआईए इंजार्च सुभाष चंद्र की अगुवाई में टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
लिया रिमांड पर: आरोपित संजय कुमार को शुकवार को केस दर्ज कर कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे आरोपी के नेटवर्क से जुड़े दूसरे साथियों का पता लगाया जा सके।
सीआईए कोसली को सूचना मिली की राजस्थान कोटपुतली बहरोड़ के हुडिया खुर्द निवासी संजय कुमार नशा सप्लाई करता है। वह नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए हरियाणा आ रहा है। सूचना के बाद सीआईए इंजार्च सुभाष चंद्र की अगुवाई में टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
आरोपी जैसे ही नशीला पदार्थ लेकर चाय के खोखे के पास पहुंचा तो पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। ड्यूटी मजिसट्रेट की मौजदूगी में आरोपी की तलाशी ली। उसके पास एक थैले में 1.108 किलोग्राम नशाीला गांजा मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपित युवक कोे रेवाड़ी कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उस गिरोह से जुडे नेटवर्क का खुलासा हो सके।













