Sharadiya Navratri 2025: 22 सितंबर से होगा शुभारंभ, जानें तिथियां और मां दुर्गा के स्वरूप

On: September 17, 2025 5:48 PM
Follow Us:

Sharadiya Navratri 2025 : इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, सोमवार से आरंभ हो रही है। हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाले इस पर्व में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि का व्रत करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।Sharadiya Navratri 2025

पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्रि 10 दिनों की रहेगी। पहला दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होगा और समापन विजयादशमी पर होगा। खास बात यह है कि इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे अत्यंत शुभ संकेत माना जा रहा है।

शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर: Sharadiya Navratri 2025

  • 22 सितंबर: पहला दिन – मां शैलपुत्री की पूजा (घटस्थापना)

  • 23 सितंबर: दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

  • 24 सितंबर: तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा की पूजा

  • 25 सितंबर: चौथा दिन – मां कूष्माण्डा की पूजा

  • 26 सितंबर: पांचवां दिन – मां स्कंदमाता की पूजा

  • 27 सितंबर: छठा दिन – मां कात्यायनी की पूजा

  • 28 सितंबर: सातवां दिन – मां कालरात्रि की पूजा

  • 29 सितंबर: आठवां दिन – मां महागौरी की पूजा

  • 30 सितंबर: नवां दिन – मां सिद्धिदात्री की पूजा

  • 1 अक्टूबर: दशहरा, विजयादशमी का पर्व

श्रद्धालु इन पावन दिनों में व्रत, पूजा-पाठ और भक्ति साधना के साथ मां दुर्गा को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से नवरात्रि का व्रत करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।Sharadiya Navratri 2025

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now