Galaxy Tab S11 Ultra: सैमसंग ला रहा है नया टैब, जानिए इनकी कीमत व खूबियां

On: September 13, 2025 2:43 PM
Follow Us:
Galaxy Tab S11 Ultra

Galaxy Tab S11 Ultra: Samsung ने अपने लेटेस्ट Galaxy इवेंट में Galaxy Tab S11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया। इस लेटेस्ट टैबलेट लाइनअप में दो मॉडल शामिल हैं- Samsung Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra। ।Samsung Galaxy Tab S11

 

जाने कीमत और उपलब्धता Samsung Galaxy Tab S11

Samsung Galaxy Tab S11 (Wi-Fi) की कीमत अमेरिका में $800 (करीब 70,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 12GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा ये 256GB और 512GB कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra (Wi-Fi) की कीमत $1,200 (करीब 1,05,740 रुपये) और $1,320 (करीब 1,16,300 रुपये) है, जो 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स के लिए है। इसका 1TB कॉन्फिगरेशन $1,620 (करीब 1,42,760 रुपये) में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज की इंडिया प्राइसिंग अभी सामने नहीं आई है। दोनों टैबलेट्स प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन्स में आते हैं। कंपनी Galaxy Tab S11 सीरीज की खरीद पर Goodnotes, Clip Studio और दूसरे सब्सक्रिप्शन्स फ्री में दे रही है।

डुअल रियर कैमरा सेटअपSamsung Galaxy Tab S11
कैमरे की बात करें तो Galaxy Tab S11 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल हैं। Galaxy Tab S11 में 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। दोनों टैबलेट्स में 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।

सब्सक्रिप्शन्स फ्री में दे रहीSamsung Galaxy Tab S11Samsung Galaxy Tab S11
Samsung Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं। कंपनी ने वादा किया है कि इन्हें सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra में क्रमशः 11-इंच और 14.6-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600nits पीक ब्राइटनेस और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग ऑप्शन के साथ आती हैं।

 

 

दोनों टैबलेट्स MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस हैं, जिन्हें 512GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। ये Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं। Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज में 120Hz AMOLED स्क्रीन और नए फीचर्स के साथ अपडेटेड DeX सॉफ्टवेयर दिया गया है।

 

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now