Haryana Crime: हरियाणा में फिर हुई खाखी बदनाम, जिसने भी सुना हो गया हैरान

On: September 10, 2025 6:41 PM
Follow Us:
Haryana crime

करनाल: हरियाणा के करनाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने पुलिस कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मिलने पर घरौंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana Crime

पीड़िता के अनुसार करीब तीन महीने पहले उसकी पहचान पानीपत निवासी युवक विरेंद्र से फेसबुक पर हुई थी। आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग का हवलदार बताते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी कैथल रोड पर थाना में है। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और महिला का आरोप है कि विरेंद्र उसे कई बार होटल ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।Haryana Crime

महिला का कहना है कि जब घरवालों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसके पति और परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने आरोपी से शादी की बात की, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने शिकायत में लिखा है कि अब वह मानसिक रूप से परेशान है और यदि भविष्य में उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए आरोपी जिम्मेदार होगा।

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला ने आरोपी को पुलिस कर्मी बताया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now