Breaking News: घर में लगी आग, रेवाड़ी में युवक जिंदा जला

On: January 7, 2026 5:32 PM
Follow Us:
crime

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय सामने आई जब परिवार के सदस्य खाटू श्याम के दर्शन कर दोपहर में वापस लौटे। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि घर का सामान जला हुआ था और उनका बेटा विजय गंभीर रूप से आग से झुलसा हुआ हालत में पड़ा मिला।

परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक विजय शराब पीने का आदी था और घटना वाली रात वह घर में अकेला था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिस कमरे में आग लगी, वहां बिजली की तारें भी जली हुई अवस्था में मिली हैं।

इससे आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात के समय वे सभी खाटू श्याम के दर्शन के लिए घर से बाहर गए हुए थे और जब वापस लौटे, तब यह हादसा सामने आया।पुलिस के अनुसार आग लगने के बाद पूरे कमरे में धुआं भर गया था। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट हुआ है कि विजय की मौत आग की लपटों से ज्यादा धुएं के कारण दम घुटने से हुई।

हालांकि आग किस वजह से लगी, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए सूचित किया गया है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आग कैसे लगी और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

 

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now