Grap 4 की अनदेखी के विरोध में ABVP Bhiwadi कार्यकर्ता उतरे सडकों पर

On: December 24, 2025 6:02 PM
Follow Us:
Grap 4 की अनदेखी के विरोध में ABCP Bhiwadi ने किया MLA महंत बालकनाथ का पुतला दहन

ABVP Bhiwadi: भिवाड़ी में बढ़ते प्रदूषण और ग्रेप चार के नियमों की अनदेखी को लेकर (ABVP Bhiwadi) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिवाड़ी नगर इकाई ने मंगलवार को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए तिजारा विधायक महंत बालकनाथ का पुतला दहन भी किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता शामिल रहे।ABVP Bhiwadi

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ABVP Bhiwadi की जिला संयोजक मेघा गुप्ता ने आरोप लगाया कि ग्रेप चार लागू होने के बावजूद भिवाड़ी में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां खुलेआम संचालित हो रही हैं। भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रभावी रोक नहीं है और निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध के बावजूद कई स्थानों पर निर्माण गतिविधियां जारी हैं। नियमों का सख्ती से पालन न कराए जाने के कारण क्षेत्र का वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है, जिससे आमजन के साथ-साथ छात्र, बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान परिषद के नगर मंत्री अनूप यादव ने कहा कि भिवाड़ी पहले ही देश के सर्वाधिक प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में ग्रेप चार जैसे कड़े नियमों की अनदेखी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। इसी विरोध स्वरूप उनका पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। परिषद ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो प्रदूषण की स्थिति और भयावह हो सकती है।ABVP Bhiwadi

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मांग की कि ग्रेप चार के सभी प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से सख्ती के साथ लागू किया जाए। प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में बाबा मोहन राम कॉलेज इकाई अध्यक्ष विपिन दायमा, इकाई सचिव एकता, कन्या महाविद्यालय इकाई सचिव काजल रावत सहित चेतन, मिर्जा, रितु, रवि, राजेश और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।ABVP Bhiwadi

Best E News

मै पिछल क्षेत्र तील साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। पहले एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर में भी कार्य करने का मौका मिला। फिलहाल Best E News में बतौर एडिटर कार्यरत है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now