सोनीपत: हरियाणा एथलेटिक्स संघ की ओर से 40वीं हरियाणा राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 28 दिसंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे सनराइज इंटरनेशनल स्कूल, टीडीआई सिटी सेक्टर 59 कुंडली, सोनीपत में आयोजित होगी। इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के माध्यम से नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन किया जाएगा। नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 24 जनवरी को रांची, झारखंड में प्रस्तावित है।Breaking News
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष, महिला, लड़के और लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों में करवाई जाएगी। उन्होंने सभी जिला एथलेटिक्स संघों के अध्यक्षों और सचिवों से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों के पात्र खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण निर्धारित समय के भीतर पूरा करवा लें, ताकि किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता से वंचित न रहना पड़े।Breaking News
फरीदाबाद के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ और एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस चैंपियनशिप के दौरान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम का चयन किया जाएगा। जूनियर वर्ग में 20 वर्ष, 18 वर्ष और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर और महिला वर्ग में भी 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी।
जूनियर 20 वर्ष से कम आयु के लड़कों की 8 किलोमीटर और लड़कियों की 6 किलोमीटर दौड़ करवाई जाएगी। 18 वर्ष से कम आयु के लड़कों के लिए 6 किलोमीटर और लड़कियों के लिए 4 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। वहीं 16 वर्ष से कम आयु के लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए 2-2 किलोमीटर की दौड़ होगी।
आयु सीमा को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि 20 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 25 जनवरी 2006 से 24 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 25 जनवरी 2008 से 24 जनवरी 2010 के बीच तथा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 25 जनवरी 2010 से 24 जनवरी 2012 के बीच होना अनिवार्य है।Breaking News
चैंपियनशिप के लिए ऑनलाइन एंट्री 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक की जाएगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई खिलाड़ी समय पर पंजीकरण नहीं कराता है और प्रतियोगिता से वंचित रह जाता है, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।Breaking News













