Vande Bharat दूसरी ट्रेनो से क्या है अलग, जानिए कहां कहां होगा ठहराव और कितना है किराया?

On: June 6, 2025 3:38 PM
Follow Us:
भारतीय रेल की न्यू-एज टेक्नोलॉजी के चलते वंदे भारत ट्रेन के सुचारू संचालन और यात्रियों के आराम के लिए कई तकनीकी सुविधाएं दी गई है

Vande Bharat: कश्मीर घाटी में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत आज यानि 6 जून से हो गई। पीएम मोदी Vande Bharat को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। बता दे इस रेल यात्रा में एक ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है। ये ट्रेन दूसरी ट्रेनो से अलग है।

भारतीय रेल की न्यू-एज टेक्नोलॉजी के चलते वंदे भारत ट्रेन के सुचारू संचालन और यात्रियों के आराम के लिए कई तकनीकी सुविधाएं दी गई है। बता दे इसमें अत्याधिक ठंड में एयर ब्रेक सिस्टम की दक्षता बनाए रखेगा। इतना ही नही हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC) डक्ट्स द्वारा यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की गई है।Vande Bharat

इस ट्रेन में स्पेशल 5 kVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। ट्रेन के महत्वपूर्ण घटकों के सुचारू संचालन और ठंडे मौसम में अनुसार इसे अंडरफ्रेम में स्थापित किया गया है।

जानिए स्पीड: अगर स्पीड की बात करें तो यह दूसरे ट्रेनो जितनी ही होगी।
सेमी-हाई-स्पीड क्षमताओं (160 किमी प्रति घंटे) से लैस बनाए गए है। चौड़े गैंगवे, स्वचालित प्लग डोर, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं यात्रियों को किसी तोहफे से कम नहीं है।

बात दे कि बर्फबारी, ठंड और कठिन पर्वतीय चुनौतियों को पार कर सुगम यात्रा तय होगी। आधुनिक सुविधाओं और जलवायु-विशिष्ट अनुकूलन के साथ, यह ट्रेन यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगी। क्योकि इसे स्पेशल यहां के लिए तैयार किया गया है।

कितना होगा किराया?
सभी शुल्कों सहित श्रीनगर से कटड़ा (Srinagar to Katra Train) के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये तय किया गया है। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर में कुल चार वंदे भारत ट्रेनें हो गई है।

कहां कहां होगा ठहराव
कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) यात्रियों के ट्रांसशिपमेंट के बाद, रियासी बनिहाल कांजीगुंड, अनंतनाग और श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now